बाइकों के आमने-सामने भिड़ंत मे तीन घायल, मझौली में जारी है उपचार,पुलिस भी मौके पर।
सीधी/मझौली
घटना जिले के मडवास थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी पथरौला के जोगी पहाड़ी की बताई जा रही है जहां अभी लगभग 7:30 बजे साम दो बाइकों के आमने-सामने के भिड़ंत में तीन लोग घायल हुए हैं एक बाइक चालक बाइक लेकर भाग खड़ा हुआ है।
घायल युवको में दो चौपाल निवासी एक साकेत एक गोड़ वर्ग का बताया जा रहा है वही एक कुसमी के पोड़ी गांव का बताया जा रहा है। तीनों घायलों को उठाकर मझौली के 112 बाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली लाया गया है जहां तीनों का प्राथमिक उपचार जारी है दो के जो जिंदल कंपनी के कर्मचारी बताते हैं पर बुरी तरह से फैक्चर है जिन्हें शायद प्राथमिक उपचार के बाद सीधी रेफर किया जा सकता है।